दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना : IMD

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना : IMD
Published : Jun 15, 2023, 11:21 am IST
Updated : Jun 15, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Light rain likely in Delhi: IMD
Light rain likely in Delhi: IMD

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अरब सागर में जोर पकड़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

IMD  के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

IMD  के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने कहा कि शहर में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। बुधवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान न होने के बावजूद द्वारका सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर पानी बरसा था।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। IMD  के मुताबिक, 20 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM