कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

खबरे |

खबरे |

कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू
Published : Jan 16, 2023, 11:06 am IST
Updated : Jan 16, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
BJP's national office bearers meeting begins before the executive
BJP's national office bearers meeting begins before the executive

दो दिन तक होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्‍यों के...

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक शुरू हुई।. इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कर रहे हैं। बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री तथा मंत्री शामिल हैं। इस बैठक में राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकारिणी की बैठक आरंभ होगी। इसकी शुरुआत अध्यक्ष नड्डा के भाषण से होगी।

दो दिन तक होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मंगलवार को बैठक के समापन सत्र को सम्‍बोधित करेंगे। राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दोपहर बाद पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक रोड शो भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर पटेल चौक से लेकर कार्यकारिणी बैठक स्थल तक को पोस्टर, बैनरों और झंडों से पाट दिया गया है। कई स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के बड़े बड़े कट आउट भी लगाए गए हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM