दिल्ली : निक्की यादव के परिवार ने की त्वरित अदालत में सुनवाई की मांग

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : निक्की यादव के परिवार ने की त्वरित अदालत में सुनवाई की मांग
Published : Feb 16, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Nikki Yadav's family demands speedy trial in court
Delhi: Nikki Yadav's family demands speedy trial in court

निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार और जनता को “गुमराह” कर रही है।

नयी दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने पुरुष मित्र के हाथों मारी गई 23 वर्षीय युवती निक्की यादव के परिवार ने मांग की है कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होनी चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में मितरांव गांव के निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला साथी (निक्की यादव) की गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया था।.

निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार और जनता को “गुमराह” कर रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि आरोपी साहिल गहलोत को “फांसी दी जानी चाहिए।”

यादव ने दावा किया, “मामले की सुनवाई त्वरित अदालत (फास्ट ट्रैक) में होनी चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। पुलिस हमें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। निक्की हॉस्टल में रह रही थी, वह लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थी।”.

उन्होंने आगे दावा किया कि निक्की के लापता होने के बाद उनके पिता ने भी गहलोत से संपर्क किया था लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना हत्या के चार दिन बाद 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने गहलोत की निशानदेही पर रेफ्रिजरेटर से पीड़िता का शव बरामद किया।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM