साइबर चुनौतियों का समाधान तलाशने के लिये राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘कवच-2023’ शुरू

खबरे |

खबरे |

साइबर चुनौतियों का समाधान तलाशने के लिये राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘कवच-2023’ शुरू
Published : Feb 16, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
National Hackathon 'Kavach-2023' started to find solutions to cyber challenges
National Hackathon 'Kavach-2023' started to find solutions to cyber challenges

इसका मकसद 21वीं सदी में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के लिये नवोन्मेषी विचार और प्रौद्योगिकी समाधान की पहचान करना है।

New Delhi: भारत में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने एवं नवोन्मेषी समाधान तलाशने के लिए बृहस्पतिवार को ‘कवच-2023’ राष्ट्रीय हैकाथॉन की शुरूआत की गई। इसे शिक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय की संयुक्त पहल के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष टी जी सीताराम ने इस अवसर पर संवाददाताओं को बताया कि ‘कवच-2023’ राष्ट्रीय स्तर पर एक अनोखा हैकाथॉन है जिसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय में एआईसीटीई का नवाचार प्रकोष्ठ तथा गृह मंत्रालय का पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इसका मकसद 21वीं सदी में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के लिये नवोन्मेषी विचार और प्रौद्योगिकी समाधान की पहचान करना है।

वहीं, बीपीआर एंड डी के महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव ने कहा कि देशभर के शैक्षणिक संस्थानों और पंजीकृत स्टार्टअप से युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं और अपनी तकनीकी दक्षता और नवोन्मेषी कौशल का उपयोग करते हुए साइबर सुरक्षा के लिये मजबूत, सुरक्षित एवं प्रभावी तकनीकी समाधान तलाश सकते हैं। ‘कवच-2023’ के लिये 20 समस्याओं पर ध्यान केंद्रीत किया गया है और इसके आधार पर ही चुनौतियों के समाधान तलाशने को रेखांकित किया गया है।

एआईसीटीई के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष भारत में साइबर अपराध से जुड़े 10 लाख मामले दर्ज किये गए जो इससे एक वर्ष पूर्व की तुलना में 168 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में उन समस्याओं का समाधान तलाशने की जरूरत है जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM