विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने रणनीति बनाने के लिए की बैठक

खबरे |

खबरे |

विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने रणनीति बनाने के लिए की बैठक
Published : Mar 16, 2023, 1:02 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 1:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Leaders of various opposition parties hold meeting to chalk out strategy (फोटो साभार PTI)
Leaders of various opposition parties hold meeting to chalk out strategy (फोटो साभार PTI)

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ और उसके बाद से ही हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित है।

New Delhi: समान विचारधारा वाले विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद के दोनों सदनों में अपनी रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक बैठक की। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी सांसदों द्वारा संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर एक मानव श्रृंखला बनाए जाने की संभावना है ताकि देश को "लोकतंत्र की रक्षा" का संदेश दिया जा सके।

इस बैठक में कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), शिवसेना, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जनता दल (यू), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), एमडीएमके, आम आदमी पार्टी (आप), वीसीके और आईयूएमएल के नेता शामिल थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल विदेश से लौट आने के बाद आज संसद की कार्यवाही में भाग लेने की संभावना है। उनकी लोकतंत्र संबंधी लंदन की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। इस बीच, कई विपक्षी सांसदों ने अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों पर चर्चा करने और मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग को लेकर दोनों सदनों में नोटिस दिए हैं

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ और उसके बाद से ही हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित है। आज भी राहुल के बयान और अडाणी मुद्दे को लेकर दोनों सदनों की बैठक शुरू होने पर हंगामा हुआ जिसके चलते दोनों सदनों में कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM