Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने किया गाने के साथ चुनाव अभियान शुरू
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने किया गाने के साथ चुनाव अभियान शुरू
Published : Mar 16, 2024, 12:54 pm IST
Updated : Mar 16, 2024, 12:54 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP started election campaign with songs news in hindi
BJP started election campaign with songs news in hindi

गीत में समाज के सभी वर्गों के लोगों को इन योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ जुड़ते हुए और उनके नेतृत्व में देश ने कैसे प्रगति की है

Lok Sabha Election 2024 News in hindi: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, बीजेपी ने एक नया अभियान शुरू किया है: 'मैं मोदी का परिवार हूं' जिसको लेकर अब पार्टी की और से इस थीम को ध्यान में रखते हुए एक गाना भी जारी किया है।

इस गाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन दिया है, "मेरा भारत, मेरा परिवार।" बता दें की आज चुनाव आयोग आगामी आम चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा।

तीन मिनट 13 सेकंड लंबे इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कई लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं जो केंद्र सरकार द्वारा घोषित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी प्रतीत होते हैं। गीत में समाज के सभी वर्गों के लोगों को इन योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ जुड़ते हुए और पिछले एक दशक में उनके नेतृत्व में देश ने कैसे प्रगति की है, यह भी दिखाया गया है।

गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं: " मेरे दिल के घर में वो रहता है,  मेरी फिकर हमेशा करता है... दुख-दर्द मेरा समझे वो, मेरी खुशियों में शामिल रहता है... वो यहां अकेला नहीं खड़ा है, मैं उसका संसार हूं... मैं मोदी का हूं परिवार।"

अभियान गीत में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के चुनावी मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' में लोगों के विश्वास को दर्शाया गया है।

गौर हो की बीते दिनों प्रधानमंत्री ने एक विपक्षी नेता की व्यक्तिगत टिप्पणी के जवाब में 'मेरा भारत, मेरा परिवार' का नारा दिया था।

 (For more news apart from BJP started election campaign with songs news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM