Loksabha Election 2024 News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पीएम मोदी ने कहा- हम पूरी तरह तैयार...

खबरे |

खबरे |

Loksabha Election 2024 News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पीएम मोदी ने कहा- हम पूरी तरह तैयार...
Published : Mar 16, 2024, 6:20 pm IST
Updated : Mar 16, 2024, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha election dates announced, PM Modi said- We are fully prepared news in hindi
Lok Sabha election dates announced, PM Modi said- We are fully prepared news in hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर कहा कि, लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ गया है।

Pm Modi Reaction On Loksabha Election News In Hindi: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर कहा कि, लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ गया है। चुनाव आयोग ने 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हम बीजेपी-एनडीए चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने इसको लेकर पोस्ट साझा किए औऱ आने वाले चुनावों के लिए पार्टी के पूरी तरह से तैयार होने का दावा किया। वहीं पहले पीएम ने पोस्ट में लिखा कि मुझे मेरे देशवासियों के, विशेष रूप से गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति के आशीर्वाद से असीम शक्ति मिलती है। जब मेरे देशवासी ये कहते हैं कि- “मैं हूँ मोदी का परिवार” तो इससे मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए और अधिक मेहनत करने का उत्साह मिलता है। हम विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे, और ये लक्ष्य हासिल करके रहेंगे। यही समय है, सही समय है!

वही पीएम ने आगे लिखा कि, मैं यह साफ तौर पर देख रहा हूं कि आने वाले 5 वर्ष हमारे उस सामूहिक संकल्प का कालखंड होगा जिसमें हम भारत की अगले एक हजार वर्ष की विकास यात्रा का रोडमैप तैयार करेंगे। ये समय भारत के सर्वांगीण विकास, समावेशी समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बनेगा।

वहीं उन्होंने आगे पोस्ट पर लिखा कि, लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।BJP-NDA इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा। #PhirEkBaarModiSarkar

(For more news apart from Lok Sabha election dates announced, PM Modi said- We are fully prepared news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM