Swati Maliwal News: कथित ‘बदसलूकी’ मामले में जानकारी जुटाने मालीवाल के घर पहुंची पुलिस
Swati Maliwal News: कथित ‘बदसलूकी’ मामले में जानकारी जुटाने मालीवाल के घर पहुंची पुलिस
Published : May 16, 2024, 3:32 pm IST
Updated : May 17, 2024, 3:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Police reached Swati Maliwal house to gather information in the alleged 'misbehavior' case
Police reached Swati Maliwal house to gather information in the alleged 'misbehavior' case

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आज समन भेजा।

Swati Maliwal News: दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी के मामले में गुरुवार को उनके घर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) दर्जे के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक दल घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए मालीवाल के घर गई है।

Swati Maliwal News: NCW ने मालीवाल से बदसलूकी मामले में केजरीवाल के PA को किया तलब

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी। पुलिस को इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आज समन भेजा। उनका पक्ष शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुना जाएगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मालीवाल के साथ जो घटना घटी, वह अत्यंत निंदनीय है।

Haryana News: दसवीं कक्षा के दो छात्रों को ट्रॉले ने कुचला, मौके पर ही मौत

(For more news apart from Police reached Swati Maliwal house to gather information in the alleged 'misbehavior' case, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM