केजरीवाल ने आप कार्यकर्ता से की चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील

खबरे |

खबरे |

केजरीवाल ने आप कार्यकर्ता से की चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील
Published : Jun 16, 2023, 1:32 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 1:32 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

उन्होंने मणिपुर के हालात पर भी चिंता जताई।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आप के कार्यकर्ताओं से चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात बिपारजॉय गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों से गुजरा, जिससे तेज हवाओं और बारिश ने वहां भारी तबाही मचायी।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे चक्रवात ने जखौ बंदरगाह के पास दस्तक दी, जिसके बाद पूरे कच्छ जिले में भारी बारिश हुई और यह तड़के ढाई बजे तक जारी रही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "चक्रवात से बहुत नुक़सान हुआ है। मेरी सभी आप कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे तन, मन, धन से राहत कार्यों में लग जायें और लोगों की खूब मदद करें।"

उन्होंने मणिपुर के हालात पर भी चिंता जताई।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मणिपुर की स्थिति पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। शांति बहाल करने के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM