Delhi Weather: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
Published : Jun 16, 2023, 4:52 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Rain lashed parts of Delhi
Rain lashed parts of Delhi

IMD के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ...

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत में निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर ने कहा था कि चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के प्रभाव से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि अरब सागर में करीब 10 दिनों तक बने रहने के बाद चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ बृहस्पतिवार को गुजरात के जखौ बंदरगाह के पास तट से टकराया था।

IMD के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक दिल्ली में वायुगुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 114 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM