'विजय दिवस' पर प्रधानमंत्री ने जवानों को श्रद्धांजलि दी , मोदी ने कहा देश उनका ऋणी रहेगा

खबरे |

खबरे |

'विजय दिवस' पर प्रधानमंत्री ने जवानों को श्रद्धांजलि दी , मोदी ने कहा देश उनका ऋणी रहेगा
Published : Dec 16, 2022, 1:05 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
 PM pays tribute to soldiers on Vijay Diwas
PM pays tribute to soldiers on Vijay Diwas

वर्ष 1971 में पाकिस्‍तान पर भारत की विजय की याद में आज के दिन विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1971 में पाकिस्‍तानी ..

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में पाकिस्‍तान पर भारत की जीत सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले सशस्त्र बल के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विजय दिवस पर, मैं उन सभी बहादुर सशस्त्र बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने 1971 के युद्ध में भारत की एक असाधारण जीत सुनिश्चित की। देश को सुरक्षित रखने में सशस्त्र बलों की भूमिका के लिए देश उनका ऋणी रहेगा।’’

वर्ष 1971 में पाकिस्‍तान पर भारत की विजय की याद में आज के दिन विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1971 में पाकिस्‍तानी सेनाध्‍यक्ष जनरल आमिर अब्‍दुल्‍ला खान नियाजी ने अपने 93 हजार सैनिकों के साथ बिना किसी शर्त के लेफ्टीनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष युद्ध में आत्‍मसमर्पण किया था।

अरोड़ा इस युद्ध में भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के संयुक्‍त बल का नेतृत्‍व कर रहे थे। इसी युद्ध के परिणाम स्‍वरूप बांग्‍लादेश अस्तित्व में आया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM