भारत और ब्रिटेन 28 फरवरी को ‘यंग प्रोफेशनल्स स्कीम’ की करेंगे शुरुआत

खबरे |

खबरे |

भारत और ब्रिटेन 28 फरवरी को ‘यंग प्रोफेशनल्स स्कीम’ की करेंगे शुरुआत
Published : Jan 17, 2023, 10:18 am IST
Updated : Jan 17, 2023, 10:18 am IST
SHARE ARTICLE
India and Britain will start 'Young Professionals Scheme' on 28 February
India and Britain will start 'Young Professionals Scheme' on 28 February

इस योजना की शुरुआत 28 फरवरी को की जाएगी। 15वीं भारत-ब्रिटेन विदेश कार्यालय मंत्रणा (एफओसी) के बाद यह जानकारी दी गई।

New Delhi : भारत और ब्रिटेन अगले माह ‘यंग प्रोफेशनल्स स्कीम’ की शुरुआत करेंगे, जो 18 से 30 वर्ष की आयु के डिग्री धारक भारतीय नागरिकों को दो साल तक ब्रिटेन में रहने और काम करने की अनुमति देगा। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

इस योजना की शुरुआत 28 फरवरी को की जाएगी। 15वीं भारत-ब्रिटेन विदेश कार्यालय मंत्रणा (एफओसी) के बाद यह जानकारी दी गई।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि ब्रिटेन के दल की अगुवाई फिलिप बार्टन ने की। वह विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय में स्थाई अवर सचिव हैं।

बार्टन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बातचीत की।

जयशंकर ने बार्टन से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘बार्टन से रोडमैप 2030 के तहत हुई प्रगति और वैश्विक मुद्दों सहित हमारे बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM