उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं, लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है : केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं, लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है : केजरीवाल
Published : Jan 17, 2023, 4:38 pm IST
Updated : Jan 17, 2023, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
LG is not my headmaster, people have made me CM: Kejriwal
LG is not my headmaster, people have made me CM: Kejriwal

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह पुलिस, जमीन और सार्वजनिक व्यवस्था के अलावा अन्य मुद्दों पर फैसला नहीं कर सकते।’’.

New Delhi :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ‘‘सामंती मानसिकता’’ से पीड़ित हैं और शहर में गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा नहीं चाहते।

सरकारी कामकाज में उपराज्यपाल के कथित हस्तक्षेप पर दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘ मेरे शिक्षकों ने भी कभी इस तरह मेरा होम वर्क नहीं जांचा, जैसे उपराज्यपाल फाइलें खंगालते हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘ उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं। लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि एक बैठक में उपराज्यपाल ने उनसे कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी वजह से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 104 सीटें जीतीं हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ‘‘सामंती मानसिकता से ग्रस्त हैं और नहीं चाहते कि दिल्ली के गरीब बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उपराज्यपाल कौन हैं? वह कहां से आए हैं? वह हमारे सिर पर बैठे हैं। क्या अब वो इस बात का फैसला करेंगे कि हम अपने बच्चों को पढ़ने कहां भेजें? हमारा देश ऐसी सामंती मानसिकता वाले लोगों के कारण ही पिछड़ रहा है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। हम भी कल केंद्र में सत्ता में आ सकते हैं.. हमारे भी उपराज्यपाल होंगे। हमारी सरकार जनता को परेशान नहीं करेगी।’’ उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के पास खुद फैसले करने का अधिकार नहीं है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह पुलिस, जमीन और सार्वजनिक व्यवस्था के अलावा अन्य मुद्दों पर फैसला नहीं कर सकते।’’.

मुख्यमंत्री ने ‘‘ भाजपा के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के विदेश में पढ़ाई कर रहे बच्चों’’ की एक सूची भी सदन में पेश की और कहा कि हर किसी की अच्छी शिक्षा तक पहुंच होनी चाहिए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM