BJP Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का पहला भाग जारी, जानें इसमें आपके लिए क्या-क्या?

खबरे |

खबरे |

BJP Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का पहला भाग जारी, जानें इसमें आपके लिए क्या-क्या?
Published : Jan 17, 2025, 5:53 pm IST
Updated : Jan 17, 2025, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP manifesto First part released for Delhi elections 2025 News In Hindi
BJP manifesto First part released for Delhi elections 2025 News In Hindi

नड्डा ने कहा, "दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वह सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी।

BJP manifesto First part released for Delhi elections 2025 News In Hindi: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का पहला भाग जारी किया है। भाजपा ने शुक्रवार को घोषणा की कि यदि वह दिल्ली की सत्ता में आती है तो आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से चलाई जा रही मुफ्त की योजनाओं को तो जारी रखेगी ही, साथ ही महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि भी देगी।

राजधानी दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र-1 जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में महिला समृद्धि योजना को लागू किया जाएगा। भाजपा अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी करती है।

नड्डा ने कहा, "दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वह सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त और लोक कल्याण युक्त किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि उसने जो कहा, वह किया और जो नहीं कहा, उसे भी कर दिखाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सत्ता में आएगी तो महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये दिये जाएंगे और मंत्रिमंडल की पहली बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी।

नड्डा ने कहा कि भाजपा ने आज अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया है और दूसरा तथा तीसरा भाग भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
 

पार्टी का संकल्प पत्र 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र 'विकसित दिल्ली' की नींव रखने वाला है। उन्होंने कहा कि युवा, मजदूर महिला, व्यापारी सहित समाज के सभी वर्गों से बात कर संकल्प पत्र तैयार किया गया है।  नड्‌डा ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम मौजूदा दिल्ली सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। हम उन्हें जारी रखेंगे, लेकिन उनमें से भ्रष्टाचार हटाएंगे।

नड्‌डा ने ऐलान किया कि दिल्ली में महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही होली-दिवाली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।

 केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "हम भाजपा के संकल्प में इस बात को जोड़ते हैं कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपए हर महिला को दिए जाएंगे। इस योजना को पहली ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा। गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी और होली एवं दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपए दिए जाएंगे..."

 नड्डा ने कहा, "हमने तय किया है कि दिल्ली में सरकार बनने पर प्रथम कैबिनेट में हम आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में पूरी तरह लागू करेंगे और इसके साथ ही हम दिल्ली सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता देंगे यानी 10 लाख रुपए का हेल्थ कवर आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा..."

आप सरकार वर्तमान में बिजली और पानी पर सब्सिडी देती है और साथ ही उसने महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में यात्रा मुफ्त कर रखी है। गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है जबकि नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

(For more news apart from PM Modi inaugurates India Mobility Global Expo News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM