दिल्ली : नेल्सन मंडेला मार्ग पर गांधी की प्रतिमा लगाने की योजना, ऊंचाई बनी बाधा, बदले गए डिजाइन

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : नेल्सन मंडेला मार्ग पर गांधी की प्रतिमा लगाने की योजना, ऊंचाई बनी बाधा, बदले गए डिजाइन
Published : Feb 17, 2023, 10:44 am IST
Updated : Feb 17, 2023, 10:44 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Plan to install Gandhi's statue on Nelson Mandela Marg (प्रतिकात्मक फोटो)
Delhi: Plan to install Gandhi's statue on Nelson Mandela Marg (प्रतिकात्मक फोटो)

आईआईटी दिल्ली से डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा।.

New Delhi:  लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना को मूर्त रूप देने में कलाकृति की ऊंचाई से बाधा आ रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि 50 फीट ऊंची प्रतिमा के डिजाइन में तीन बार बदलाव किया गया ताकि वह स्थिर रह सके। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा को तीन महीने पहले ही स्थापित कर दिया जाना था।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘विभाग जल्दबाजी में प्रतिमा को स्थापित नहीं करना चाहता। हमने दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विशेषज्ञों की मदद मांगी है। उम्मीद है कि चार-पांच दिन में इस समस्या को सुलझा लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि आईआईटी दिल्ली से डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन के अगुआ नेल्सन मंडेला के नाम पर इस मार्ग का नाम रखा गया है और उनकी प्रतिमा भी लगाने की योजना है।

उल्लेखनीय है कि नेल्सन मंडेला मार्ग दिल्ली के उस 540 किलोमीटर सड़क मार्ग का हिस्सा है जिन पर जाम खत्म करने और सौंदर्यीकरण के लिये सरकार ने तैयारी की है। पीडब्ल्यूडी के तहत दिल्ली का करीब 1300 किलोमीटर सड़क मार्ग आता है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के पुन: डिजाइन से उल्लेखनीय रूप से हरित क्षेत्रों में वृद्धि होगी और इससे न केवल सड़के सुंदर दिखेंगी बल्कि धूल उड़ने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM