दिल्ली आबकारी नीति मामला : CM केजरीवाल से CBI ने करीब 9 घंटे तक की पूछताछ

खबरे |

खबरे |

दिल्ली आबकारी नीति मामला : CM केजरीवाल से CBI ने करीब 9 घंटे तक की पूछताछ
Published : Apr 17, 2023, 10:57 am IST
Updated : Apr 17, 2023, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Excise Policy case: CBI interrogated CM Kejriwal for almost 9 hours
Delhi Excise Policy case: CBI interrogated CM Kejriwal for almost 9 hours

CM ने कहा कि सीबीआई ने शराब नीति को लेकर हर तरह के सवाल मुझसे पूछे.

New Delhi; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से रविवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। आप प्रमुख केजरीवाल अपनी सरकारी काली रंग की एसयूवी में पूर्वाह्न करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा वाले CBI मुख्यालय पहुंचे।

केजरीवाल करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे जब इमारत से बाहर निकले तो उन्होंने बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों की ओर हाथ हिलाया।

 घर पहुंचने के बाद केजरीवाल ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि पूरी इज्जत के साथ सीबीआई ने मुझसे सवाल पूछे. जितने सवाल उन्होंने पूछे मैंने सबका जवाब दिया. कथित शराब घोटाला झूठ है . आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है. हम मर जाएंगे लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेंगे. 

CM ने आगे कहा कि सीबीआई ने शराब नीति को लेकर हर तरह के सवाल मुझसे पूछे. सीबीआई ने मुझसे 56 सवाल पूछे. वो मुझे आगे बुलाएंगे या नहीं मुझे पता नहीं .

बता दें कि आप नेता मनीष सिसोदिया को इस मामले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था और अधिकारियों ने कहा था कि उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। बाद में उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए रविवार को कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब भी कोई वीआईपी एजेंसी में आता है तो यह सामान्य प्रक्रिया होती है।

केजरीवाल को सीबीआई के समन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM