महापौर चुनाव: शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल ही होंगे ‘आप’ के उम्मीदवार

खबरे |

खबरे |

महापौर चुनाव: शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल ही होंगे ‘आप’ के उम्मीदवार
Published : Apr 17, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Apr 17, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Mayor Election: Shelly Oberoi and Mohammad Iqbal will be AAP's candidates
Mayor Election: Shelly Oberoi and Mohammad Iqbal will be AAP's candidates

वर्तमान में शैली ओबेरॉय महापौर और मोहम्मद इकबाल उप महापौर हैं।

New Delhi: आप 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम (MCD) महापौर चुनाव में शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को फिर से क्रमश: महापौर तथा उप महापौर पद का उम्मीदवार बनाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में शैली ओबेरॉय महापौर और मोहम्मद इकबाल उप महापौर हैं।

सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाषा) ने पहले भी महापौर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी ‘आप’ की जीत हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम महापौर और उप महापौर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को ही उम्मीदवार बनाएंगे। इससे पहले हुए महापौर चुनाव में भाजपा की बाधा डालने की कोशिशों के बावजूद ‘आप’ विजयी हुई थी। हमारे उम्मीदवार इस बार भी चुनाव जीतेंगे।’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हर वित्तीय वर्ष के अंत के बाद नए सिरे से महापौर का चुनाव होता है। एमसीडी में पहले वर्ष के लिए महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित रहता है, दूसरे वर्ष में पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता। तीसरे वर्ष आरक्षित वर्ग का व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकता है और अन्य दो वर्ष किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।

तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्डों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी। दिल्ली में पिछले चार दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM