दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बाढ़ के मद्देनजर स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें की घोषित

खबरे |

खबरे |

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बाढ़ के मद्देनजर स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें की घोषित
Published : Jul 17, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi University announces new dates for postponed exams in view of floods
Delhi University announces new dates for postponed exams in view of floods

यमुना नदी के जलस्तर ने बीते सप्ताह 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण स्थगित की गई परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। नियमित, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष की परीक्षा की नयी तारीखों की अधिसूचना सोमवार को जारी की गई।

पूर्व में 17, 18 तथा 19 जुलाई के लिए निर्धारित लिखित परीक्षाएं अब 26 जुलाई, एक और दो अगस्त को होंगी। वहीं, 14, 15 और 16 जुलाई के लिए निर्धारित प्रायोगिक परीक्षाएं अब तीन, चार तथा पांच अगस्त को होगी।

यमुना नदी के जलस्तर ने बीते सप्ताह 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 12 जुलाई को यह 208 मीटर को पार कर गया था। नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया, जबकि सुबह 9 बजे यह 205.58 मीटर था। रविवार रात जलस्तर 205.52 मीटर था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM