‘आप’ , नवनिर्वाचित पार्षद हर गली में जाएं और अपने सामने सफाई करवाएं : केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

‘आप’ , नवनिर्वाचित पार्षद हर गली में जाएं और अपने सामने सफाई करवाएं : केजरीवाल
Published : Dec 17, 2022, 5:25 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP, newly elected councilors should go to every street and get it cleaned in front of them: Kejriwal
AAP, newly elected councilors should go to every street and get it cleaned in front of them: Kejriwal

हाल में संपन्न दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल की और भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया।

New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्ड की हर कॉलोनी में जाएं और अपनी मौजूदगी में सफाई कराएं। हाल में संपन्न दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल की और भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने 104 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस केवल नौ वार्ड ही जीत सकी।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “हम सभी को मिलकर दिल्ली को साफ करना है। मैं सभी पार्षदों से अपील करता हूं - अपने वार्ड की हर गली, कॉलोनी में जाएं और अपनी उपस्थिति में इसे साफ कराएं।”

नवनिर्वाचित एमसीडी की पहली बैठक अगले साल छह जनवरी को होगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM