निक्की यादव हत्या मामले में आरोपी साहिल गहलोत के पिता, चार अन्य गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

निक्की यादव हत्या मामले में आरोपी साहिल गहलोत के पिता, चार अन्य गिरफ्तार
Published : Feb 18, 2023, 11:43 am IST
Updated : Feb 18, 2023, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
Father of accused Sahil Gehlot in Nikki Yadav murder case, four others arrested
Father of accused Sahil Gehlot in Nikki Yadav murder case, four others arrested

साहिल गहलोत पहले से ही पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की गई है।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने निक्की यादव की हत्या मामले में साहिल गहलोत (24) के पिता, उसके दो रिश्तेदार और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। साहिल गहलोत को पुलिस ने कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने कहा, ‘‘गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, दो भाई (रिश्ते के) आशीष एवं नवीन तथा साहिल के दो दोस्तों अमर और लोकेश से गहन पूछताछ की गई और हत्या के संबंध में उनकी भूमिका की पुष्टि एवं पता लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल नवीन मुख्य आरोपी साहिल गहलोत का रिश्तेदार है। गहलोत पहले से ही पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की गई है।

गिरफ्तारी के बाद उसने अपनी कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की बात कबूल की, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 2020 में ही शादी कर ली थी। विशेष आयुक्त ने कहा कि वह वास्तव में उसकी पत्नी थी और ‘लिव-इन पार्टनर’ नहीं। विशेष आयुक्त ने कहा कि इसलिए वह उससे अनुरोध कर रही थी कि वह उसके परिवार द्वारा 10 फरवरी को किसी अन्य महिला के साथ तय की गई शादी नहीं करे।

पुलिस के अनुसार जब गहलोत निक्की यादव को उक्त महिला से अपनी शादी के लिए राजी नहीं कर सका, तो उसने उसे मारने की साजिश रची और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद साहिल गहलोत ने अपनी साजिश को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी और अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को उसी दिन यानी 10 फरवरी को इसके बारे में सूचित किया और फिर वे सभी विवाह समारोह में शामिल हुए।’’

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में आपराधिक साजिश रचने, सबूत नष्ट करने और अपराधी को शरण देने सहित कई अन्य आरोप जोड़े गए हैं। इस घटना के बारे में जानकारी इसके घटित होने के चार दिन बाद 14 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे’ पर सामने आई थी जब गहलोत ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस ने उस होटल के फ्रिज से शव बरामद किया जहां उसे रखा गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM