IND vs AUS : भारत ने चार विकेट पर 88 रन बनाये

खबरे |

खबरे |

IND vs AUS : भारत ने चार विकेट पर 88 रन बनाये
Published : Feb 18, 2023, 12:29 pm IST
Updated : Feb 18, 2023, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
India scored 88 runs for four wickets
India scored 88 runs for four wickets

भारत ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 175 रन पीछे है।

New Delhi: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक 35 ओवर में चार विकेट पर 88 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए चारों विकेट ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने लिये। लंच के विश्राम के समय विराट कोहली 14 रन और रविन्द्र जडेजा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

भारत ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 175 रन पीछे है। भारतीय टीम ने दिन की शुरुआती बिना किसी नुकसान के 21 से आगे से की लेकिन नाथन लियोन ने लोकेश राहुल (17) को आउट कर कप्तान रोहित शर्मा (32) के साथ 46 रन की उनकी साझेदारी को तोड़ा। 

लियोन ने इसके बाद एक ही ओवर में रोहित और चेतेश्वर पुजारा (शून्य) को चलता किया। उन्होंने भारतीय पारी के 26वें ओवर में श्रेयस अय्यर (चार) को पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच कराकर मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ बना दी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM