NEET Result 2024 Controversy: आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन, कोर्ट से की जांच की मांग
Published : Jun 18, 2024, 3:33 pm IST
Updated : Jun 18, 2024, 3:33 pm IST
SHARE ARTICLE
NEET Result 2024 Controversy: Aam Aadmi Party demonstrated at Jantar Mantar
NEET Result 2024 Controversy: Aam Aadmi Party demonstrated at Jantar Mantar

एनईईटी-ग्रेजुएट 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर किया गया था.

NEET Result 2024 Controversy: आप नेताओं ने नीट यूजी रिजल्ट 2024 में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मंगलवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच की मांग की।

उन्होंने कहा, ''24 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी थी। उन्होंने परीक्षा के लिए हर दिन 16 से 18 घंटे की तैयारी की थी। इससे पहले कभी किसी ने यह नहीं सुना था कि किसी ने परीक्षा में सफल होने के लिए रिश्वत दी हो।''

भारद्वाज ने बिहार का उदाहरण दिया, जहां कुछ अभ्यर्थियों को पांच मई को परीक्षा आयोजित होने से एक दिन पहले ही पटना के निकट एक 'सुरक्षित मकान' में प्रश्नपत्र और उत्तर दिये गये थे।

उन्होंने कहा, ''कुछ विद्यार्थियों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हम चाहते हैं कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाए और इसकी निगरानी शीर्ष अदालत द्वारा की जाए।''

एनईईटी-ग्रेजुएट 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर किया गया था, जिसमें 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

(For more news apart from NEET Result 2024 Controversy: Aam Aadmi Party demonstrated at Jantar Mantar, demanded investigation from court, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM