रत्न-आभूषणों के निर्यात में आ सकती है 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट: GJEPC
रत्न-आभूषणों के निर्यात में आ सकती है 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट: GJEPC
Published : Jul 18, 2023, 3:57 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Export of gems and jewelery may decline by 10 to 15 percent: GJEPC
Export of gems and jewelery may decline by 10 to 15 percent: GJEPC

शाह ने कहा, ‘‘ रत्न व आभूषणों के प्रमुख बाजार अमेरिका और चीन है और वहां इसकी मांग धीमी हो रही है।

New Delhi: जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा कि अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में मांग घटने के कारण चालू वित्त वर्ष में रत्न तथा आभूषण निर्यात में 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में रत्न व आभूषण निर्यात वार्षिक आधार पर 2.48 प्रतिशत बढ़कर 3,00,462.52 करोड़ रुपये (36 अरब डॉलर से अधिक) हो गया।

जीजेईपीसी चेयरमैन ने सोमवार शाम एक कार्यक्रम के मौके पर यहां पत्रकारों से कहा कि वाणिज्य मंत्रालय ने 2023-24 में रत्न व आभूषण निर्यात के लिए 42 अरब डॉलर का लक्ष्य दिया है। शाह ने कहा, ‘‘ रत्न व आभूषणों के प्रमुख बाजार अमेरिका और चीन है और वहां इसकी मांग धीमी हो रही है। बढ़ते ब्याज दर, महंगाई जैसी चिंताओं के बीच उपभोक्ताओं का भरोसा भी कम हो रहा है।’’

उन्होंने मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए जीजेईपीसी के अनुमान पर कहा, ‘‘ हमारा अनुमान है कि कुल मिलाकर हमें रत्न व आभूषण के निर्यात में 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM