विस्तार की दिल्ली-पुणे उड़ान में बम की सूचना

खबरे |

खबरे |

दिल्ली हवाई अड्डे पर विस्तार एयरलाइन की उड़ान बम होने की सूचना, तलाशी अभियान जारी
Published : Aug 18, 2023, 2:03 pm IST
Updated : Aug 18, 2023, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह विमान पुणे के लिए उड़ान भरने वाला था।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी से पुणे जा रही विस्तार एयरलाइन की एक उड़ान में शुक्रवार को सुबह कथित तौर पर बम रखे होने की सूचना मिली। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे को सुबह करीब साढ़े सात बजे बम रखे होने की सूचना तब मिली जब यात्री संबंधित विमान में सवार हो रहे थे।

सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह विमान पुणे के लिए उड़ान भरने वाला था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे के कॉल सेंटर को फोन पर आज सुबह करीब साढ़े सात बजे संबंधित विमान में कथित तौर पर बम रखे होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि "गेट नंबर 42 पर खड़ी उड़ान संख्या यूके971 में तीन बम रखे हैं और वे एक घंटे में फट जाएंगे।" उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद फोन कट गया।

सूत्रों ने कहा कि उड़ान के सभी यात्रियों और चालक दल को विमान से उतार दिया गया तथा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने कहा कि तलाशी अभियान खत्म हो गया है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उड़ान सुबह 8:30 बजे रवाना होनी थी। उन्होंने कहा, "मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच की जा रही है।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM