Arvind Kejriwal News: एक सप्ताह के भीतर सरकारी आवास को खाली करेंगे अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal News: एक सप्ताह के भीतर सरकारी आवास को खाली करेंगे अरविंद केजरीवाल
Published : Sep 18, 2024, 12:13 pm IST
Updated : Sep 18, 2024, 12:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal will vacate government residence within a week
Arvind Kejriwal will vacate government residence within a week

आप नेता आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है. 

Arvind Kejriwal News:  आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह के भीतर राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित अपने सरकारी आवास से बाहर चले जाएंगे।  

आबकारी नीति घोटाले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । बता दे कि आप नेता आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है. 

संजय सिंह ने कहा कि आप नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा कारणों से घर खाली न करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन केजरीवाल ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।

संजय सिंह ने पीटीआई से कहा, "अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि वह एक सप्ताह के भीतर अपना घर (मुख्यमंत्री आवास) खाली कर देंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं, उन पर कई हमले हो चुके हैं। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि सुरक्षा का मुद्दा है, भाजपा के लोगों ने उन पर हमला किया है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह घर जरूरी है। हालांकि, उन्होंने फैसला किया कि भगवान उनकी रक्षा करेंगे।"

(For more news apart from Arvind Kejriwal will vacate government residence within a week, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM