थरूर ने दलबदलू नेताओं को बताया ‘‘स्नोलीगॉस्टर’, अब सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

खबरे |

खबरे |

थरूर ने दलबदलू नेताओं को बताया ‘‘स्नोलीगॉस्टर’, अब सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Published : Nov 18, 2022, 3:49 pm IST
Updated : Nov 18, 2022, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Tharoor calls defected leaders 'snollygosters', now debate on social media
Tharoor calls defected leaders 'snollygosters', now debate on social media

थरूर ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में नेताओं के पाला बदलने पर कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर इस शब्द का उपयोग किया।

New Delhi :  अंग्रेजी भाषा के जटिल शब्दों के जरिये अक्सर सोशल मीडिया मंचों पर बहस छेड़ने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को अपने हितों को तवज्जों देने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए ‘स्नोलीगॉस्टर’ शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच फिर चर्चा शुरू हो गई।

थरूर ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कई नेताओं के पाला बदलने की पृष्ठभूमि में ऐसे नेताओं पर कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर इस शब्द का उपयोग किया।

अंग्रेजी भाषा के शब्दकोषों के अनुसार, ‘स्नोलीगॉस्टर’ शब्द ऐसे नेता के लिए इस्तेमाल होता है जो लोगों की सेवा करने की बजाय अपने निजी फायदों की चिंता ज्यादा करता है।

वैसे, थरूर इस शब्द का उपयोग सोशल मीडिया पर अतीत में दो बार कर चुके हैं। 2017 में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी तो उस समय भी उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

इसके बाद 2019 में जब चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई तो थरूर ने ‘स्नोलीगॉस्टर’ शब्द का प्रयोग किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM