AIIMS Server Attack : दिल्ली पुलिस ने चीन, हांगकांग के ‘आईपी एड्रेस’ की जानकारियां मांगी

खबरे |

खबरे |

AIIMS Server Attack : दिल्ली पुलिस ने चीन, हांगकांग के ‘आईपी एड्रेस’ की जानकारियां मांगी
Published : Dec 18, 2022, 4:08 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
AIIMS Server Attack: Delhi Police sought details of 'IP addresses' of China, Hong Kong
AIIMS Server Attack: Delhi Police sought details of 'IP addresses' of China, Hong Kong

एम्स, दिल्ली को कथित तौर पर 23 नवंबर को एक साइबर हमले का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसके सर्वर ठप हो गए थे। जांच के लिए चीन और हांगकांग की ईमेल ..

New Delhi : दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ इकाई ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखकर एम्स सर्वर हमला मामले की जांच के सिलसिले में चीन और हांगकांग की ईमेल आईडी के ‘आईपी एड्रेस’ के बारे में इंटरपोल से जानकारियां मांगने को कहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई इंटरपोल के विषयों के लिए भारत की नोडल एजेंसी है।

सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के सर्वर पर हमले के तार चीन और हांगकांग से जुड़े होने का संदेह है। मामले में और जानकारियां मांगी गयी हैं, जिन्हें चीन तथा हांगकांग स्थित कंपनियों से हासिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि एम्स, दिल्ली को कथित तौर पर 23 नवंबर को एक साइबर हमले का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसके सर्वर ठप हो गए थे। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने 25 नवंबर को इस सिलसिले में जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया था।

जांच एजेंसियों की सलाह पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन), दिल्ली साइबर अपराध विशेष शखा, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, खुफिया ब्यूरो, सीबीआई और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) इस मामले की जांच कर रहे हैं। हमले से अस्पताल में सेवाएं प्रभावित हो गयी थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM