दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
Published : Dec 18, 2022, 12:33 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi minimum temperature 6.2 degrees Celsius, air quality 'very poor'
Delhi minimum temperature 6.2 degrees Celsius, air quality 'very poor'

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसदी रही।

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसदी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM