मालीवाल के दावे पर केजरीवाल ने LG से राजनीति छोड़ कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा

खबरे |

खबरे |

मालीवाल के दावे पर केजरीवाल ने LG से राजनीति छोड़ कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा
Published : Jan 19, 2023, 6:21 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 6:21 pm IST
SHARE ARTICLE
On Maliwal's claim, Kejriwal asks LG to leave politics and focus on law and order
On Maliwal's claim, Kejriwal asks LG to leave politics and focus on law and order

यह घटना बृहस्पतिवार तड़के की है जब आयोग की प्रमुख दिल्ली में महिला सुरक्षा का जायज़ा लेने के लिए अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर थी।

New Delhi: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ छेड़छाड़ और उन्हें कथित रूप से कार से घसीटे जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (एलजी) से “कुछ दिन राजनीति छोड़, कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान” देने का बृहस्पतिवार को आग्रह किया।.

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दक्षिण दिल्ली में एम्स के बाहर एक कार से उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा गया। उनका कहना है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था और नशे में धुत वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी।

यह घटना बृहस्पतिवार तड़के की है जब आयोग की प्रमुख दिल्ली में महिला सुरक्षा का जायज़ा लेने के लिए अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर थी। घटना के वक्त उनकी टीम उनसे कुछ दूर थी।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “ दिल्ली में क़ानून व्यवस्था का क्या हाल हो गया? गुंडों के हौसले इतने बढ़ गये कि महिला आयोग अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है।”

उन्होंने कहा, “संविधान में बस एक यही काम एलजी साहिब को दिया गया है। एलजी साहिब से निवेदन है कि कुछ दिन राजनीति छोड़ कर क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। हम पूरी तरह उनका सहयोग करेंगे।”

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान 47 वर्षीय हरीश चंद्र के तौर पर हुई है।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने बताया कि महिला आयोग की प्रमुख की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354 ( महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और 509 ( शब्द, मुद्रा या कृत्य के जरिए महिला के शीलभंग का इरादा) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कोटला मुबारकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।.

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM