Arvind Kejriwal News: आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल; AAP ने समन को बताया 'अवैध'
Arvind Kejriwal News: आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल; AAP ने समन को बताया 'अवैध'
Published : Feb 19, 2024, 11:54 am IST
Updated : Feb 26, 2024, 10:01 am IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal will not appear before ED even today in money laundering case related to excise policy
Arvind Kejriwal will not appear before ED even today in money laundering case related to excise policy

पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी द्वारा जारी छठे समन को 'अवैध' करार दिया .

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए. बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को  दिल्ली  आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 फरवरी को छठा समन भेजा था और 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था. 

इस बीच आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे.

पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी द्वारा जारी छठे समन को 'अवैध' करार दिया और कहा कि ईडी केजरीवाल को बार-बार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। बता दें कि कई समन जारी करने के बाद भी जब केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए तो ईडी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. 

वहीं अदालत ने शनिवार को केंद्रीय एजेंसी द्वारा दायर शिकायत के संबंध में केजरीवाल को व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत दे दी। केजरीवाल के वकील की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 फरवरी से शुरू हुआ है और मार्च के पहले हफ्ते तक चलेगा.  इसमें कहा गया कि वह 16 मार्च को सुनवाई की अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होंगे।

गौरतलब है कि  ईडी ने केजरीवाल को 14 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं हुए है.  वो लागातार ईडी के समन को अवैध करार दे रहे हैं

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM