रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाला

खबरे |

खबरे |

रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाला
Published : May 19, 2023, 1:51 pm IST
Updated : May 19, 2023, 1:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Rijiju takes charge of Ministry of Earth Sciences( फोटो साभार-PTI)
Rijiju takes charge of Ministry of Earth Sciences( फोटो साभार-PTI)

रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

New Delhi: किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला और उन्हें विभिन्न विभागों में कामकाज का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने अपने पूर्व मंत्रालय संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये प्रश्न अब प्रासंगिक नहीं है और वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें न्यायपालिका से लगातार टकराव के कारण विधि मंत्री के पद से हटाया गया है, रीजीजू ने कहा, ‘‘पूर्व मंत्रालय से संबंधित प्रश्न मत पूछिए, क्योंकि वे अब प्रासंगिक नहीं हैं।’’

रीजीजू द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाले जाने के अवसर पर भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र और अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार विश्वजीत सहाय भी उपस्थित थे।

सचिव एम रविचंद्रन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जी-20 अनुसंधान एवं नवोन्मेष पहल समूह (आरआईआईजी) के सम्मेलन के लिए दीव में हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बृहस्पतिवार को चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत किरेन रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया गया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब देश के विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बन गए हैं।

मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार दिए जाने के बाद इस महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे सत्य पाल (एसपी) सिंह बघेल को हटाकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा सौंप दिया गया.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM