New Delhi Crime: आर के पुरम में बहनों की गोली मारकर हत्या, मामले में दो और गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: आर के पुरम में बहनों की गोली मारकर हत्या, मामले में दो और गिरफ्तार
Published : Jun 19, 2023, 12:39 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 12:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Sisters shot dead in RK Puram, two more arrested in the case
Sisters shot dead in RK Puram, two more arrested in the case

रविवार को आर के पुरम की आंबेडकर बस्ती में पिंकी (30) और ज्योति (29) नाम की दो महिलाओं को कथित तौर पर गोली मार दी थी।

New Delhi: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर के पुरम इलाके में दो बहनों की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान आर के पुरम निवासी किशन उर्फ ​​चौधरी (27) और गणेश स्वामी (39) के रूप में हुई है। मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने रविवार को आर के पुरम की आंबेडकर बस्ती में पिंकी (30) और ज्योति (29) नाम की दो महिलाओं को कथित तौर पर गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल दोनों महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावरों का पीड़िता के भाई ललित के साथ वित्तीय विवाद था। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में रविवार को अर्जुन, माइकल और देव नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आदतन अपराधी और जुआरी हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM