दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस
Published : Nov 19, 2022, 1:21 pm IST
Updated : Nov 19, 2022, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
 Coldest morning of this season in Delhi
Coldest morning of this season in Delhi

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वाणु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 286 दर्ज..

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वाणु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 286 दर्ज किया गया। 

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

इस बीच, मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 83 प्रतिशत दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM