Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

खबरे |

खबरे |

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना
Published : Jun 20, 2023, 1:03 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Minimum temperature in Delhi recorded at 27 degree Celsius(सांकेतिक फोटो)
Minimum temperature in Delhi recorded at 27 degree Celsius(सांकेतिक फोटो)

सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चार मिलीमीटर बारिश हुई।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चार मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से चार डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM