New Delhi: रोहिणी में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से युवक की मौत

खबरे |

खबरे |

New Delhi: रोहिणी में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से युवक की मौत
Published : Jul 20, 2023, 2:12 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 2:12 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सक्षम को रोहिणी सेक्टर-15 में एक जिम से अचेतन अवस्था में लाया गया था।

New Delhi: रोहिणी के सेक्टर-15 में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिम मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल से रोहिणी सेक्टर-19 निवासी सक्षम की मौत के बारे में सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि सक्षम को रोहिणी सेक्टर-15 में एक जिम से अचेतन अवस्था में लाया गया था। जांच में पता चला कि उसकी जिम में एक ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 287 और धारा 304ए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM