दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक के सात चिकित्सकों सहित 26 कर्मचारियों को पैनल से हटाया

खबरे |

खबरे |

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक के सात चिकित्सकों सहित 26 कर्मचारियों को पैनल से हटाया
Published : Sep 20, 2023, 5:23 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Health Minister Saurabh Bhardwaj
Delhi Health Minister Saurabh Bhardwaj

वर्तमान में दिल्ली में कुल 533 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक कार्यरत हैं।

New Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि उपस्थिति प्रणाली में हेरफेर करने के कथित प्रयास के लिए मोहल्ला क्लीनिक में तैनात सात चिकित्सकों सहित 26 कर्मचारियों को पैनल से हटा दिया गया है।

भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकों के देर से आने की शिकायतें थीं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उपस्थिति रिकॉर्ड की जांच की। चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मोहल्ला क्लीनिक में उपस्थित रहना होता है। यह पाया गया कि इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति प्रणाली में हेरफेर किया जा रहा था। वे देर से आते थे लेकिन सिस्टम से पता चलता था कि वे सुबह 8 बजे तक आ गए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सात मोहल्ला क्लीनिक में अनियमितताएं पाई गईं - पांच दक्षिण पश्चिम जिले में, एक उत्तरपूर्व जिले में और एक शाहदरा में। कुल मिलाकर सात चिकित्सकों सहित 26 कर्मचारियों को पैनल से हटा दिया गया है।’’ वर्तमान में दिल्ली में कुल 533 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक कार्यरत हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM