दिल्ली हाई कोर्ट को मिले दो नए अतिरिक्त न्यायाधीश

खबरे |

खबरे |

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले दो नए अतिरिक्त न्यायाधीश
Published : Oct 20, 2023, 12:44 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 12:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi High Court gets two new additional judges
Delhi High Court gets two new additional judges

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने न्यायमूर्ति शलिंदर कौर और न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा को शपथ दिलाई।

New Delhi: दिल्ली उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों ने शुक्रवार को पद की शपथ ली। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 44 हो गयी है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने न्यायमूर्ति शलिंदर कौर और न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश की अदालत में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और शपथ लेने वाले न्यायाधीशों के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को न्यायमूर्ति कौर और न्यायमूर्ति डुडेजा को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति करने के लिए उनके नामों की सिफारिश की थी।  नई नियुक्तियों के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 44 हो गई है, जिनमें आठ महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM