दिल्ली: LNJP अस्पताल में ‘मृत घोषित’ किए जाने के बाद जीवित मिली नवजात बच्ची , हालत नाजुक

खबरे |

खबरे |

दिल्ली: LNJP अस्पताल में ‘मृत घोषित’ किए जाने के बाद जीवित मिली नवजात बच्ची , हालत नाजुक
Published : Feb 21, 2023, 4:52 pm IST
Updated : Feb 21, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
 Newborn girl found alive after being 'declared dead'
Newborn girl found alive after being 'declared dead'

शिशु (490 ग्राम वजन) का जन्म तब हुआ, जब उसकी मां को गर्भ धारण किये हुए केवल 23 हफ्ते हुए थे।

New Delhi: दिल्ली के सरकारी लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में जन्म के तुरंत बाद कथित रूप से ‘‘मृत घोषित’’ किए जाने के बाद जीवित पाई गई बच्ची की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिशु (490 ग्राम वजन) का जन्म तब हुआ, जब उसकी मां को गर्भ धारण किये हुए केवल 23 हफ्ते हुए थे। बच्ची को जन्म के बाद ‘‘मृत घोषित’’ किए जाने के बाद परिवार के लोग उसे दफनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन तभी उन्होंने उसे जीवित पाया। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, ‘‘बच्ची की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।’’ चिकित्सक ने कहा कि अस्पताल ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है जो अपनी रिपोर्ट बुधवार को सौंपेगी।

बच्ची के परिवार ने कहा कि वे इस मामले में मंगलवार को पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे।

बच्ची के एक रिश्तेदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बच्ची वेंटिलेटर पर नहीं है। इसके बजाय उसे केवल नर्सरी में भर्ती किया गया है। हम आज पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे और चाहते हैं कि दोषी चिकित्सकों को दंडित किया जाए। हम चाहते हैं कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।’’ उसने बच्ची को मृत घोषित करने वाले चिकित्सकों को निलंबित किए जाने की मांग की। एलएनजेपी अस्पताल में कुल 2,000 बिस्तर हैं। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM