New Delhi: फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालती थी महिला, पुलिस ने धरा

खबरे |

खबरे |

New Delhi: फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालती थी महिला, पुलिस ने धरा
Published : Feb 21, 2023, 6:45 pm IST
Updated : Feb 21, 2023, 6:45 pm IST
SHARE ARTICLE
crime
crime

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि किसी ने उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी...

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर एक महिला और उसके भाई की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती, महिला के भाई से उसकी छवि खराब करने का बदला लेना चाहती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि किसी ने उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी हैं।" पुलिस ने बताया कि युवती ने दोनों भाई और बहन को परेशान और बदनाम करने के लिए सार्वजनिक मंचों पर उनके भाई के मोबाइल नंबर के साथ अपमानजनक संदेश प्रसारित किए। वहीं, उनके रिश्तेदारों को भी अश्लील संदेश भेजे गए।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया, "जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन नंबर 19 वर्षीय युवती की मां के नाम पर पंजीकृत था। जिसके बाद उत्तर पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में रहने वाली युवती को शनिवार को पकड़ लिया गया।"

महिला के हवाले से पुलिस ने बताया, वह शिकायतकर्ता के भाई को जानती है और वे दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालाँकि, उनके भाई ने अज्ञात कारणों से इलाके में उसकी छवि खराब करना शुरू कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए, उसने उस आदमी और उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें बनाई और उसके परिवार को बदनाम करने के लिए अनुचित टिप्पणियां की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM