निक्की यादव हत्याकांड : परिवार को दोनों के संबंधों का नहीं था पता, रिश्तेदार का दावा

खबरे |

खबरे |

निक्की यादव हत्याकांड : परिवार को दोनों के संबंधों का नहीं था पता, रिश्तेदार का दावा
Published : Feb 21, 2023, 10:12 am IST
Updated : Feb 21, 2023, 10:12 am IST
SHARE ARTICLE
Nikki Yadav murder case: The family did not know about the relationship between the two, claims the relative
Nikki Yadav murder case: The family did not know about the relationship between the two, claims the relative

साहिल की सगाई को याद करते हुए माथुर ने कहा कि साहिल अचानक लापता हो गया और वह परिवार के संपर्क में भी नहीं था।

New Delhi: अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या और उसके शव को फ्रिज में छुपाने के आरोपी साहिल गहलोत के परिवार को दोनों के संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एक रिश्तेदार ने सोमवार को यह दावा किया। साहिल के मामा योगी माथुर ने पीटीआई/भाषा से कहा कि मीडिया में आयी खबरों से उन्हें दोनों (निक्की और सहिल) के संबंधों का पता चला। उन्होंने कहा, ‘‘हममें से किसी को नहीं पता था कि वे लगातार संपर्क में थे या फिर वे शादीशुदा थे या अलग होना चाहते थे।’’

माथुर ने कहा कि अगर परिवार को उनके संबंधों का पता होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य यह हादसा होने से रोक लेते। माथुर ने कहा, ‘‘जब हम शादी के लिए जमा हुए (गहलोत और उसके परिवार द्वारा चुनी गयी लड़की के बीच), हमें कुछ भी नहीं पता था.... हमें यकीन नहीं हो रहा है कि क्या हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिवार सदमे में और दुखी है।’’

साहिल की सगाई को याद करते हुए माथुर ने कहा कि साहिल अचानक लापता हो गया और वह परिवार के संपर्क में भी नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुस्से में था लेकिन उसकी (गहलोत) मां ने मुझे कहा कि गुस्सा मत करो, उसकी शादी होने वाली है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM