MCD महापौर चुनाव : केजरीवाल ने पीठासीन अधिकारी के रूप में मुकेश गोयल के नाम को दी मंजूरी

खबरे |

खबरे |

MCD महापौर चुनाव : केजरीवाल ने पीठासीन अधिकारी के रूप में मुकेश गोयल के नाम को दी मंजूरी
Published : Apr 21, 2023, 5:49 pm IST
Updated : Apr 21, 2023, 5:49 pm IST
SHARE ARTICLE
MCD Mayor Election: Kejriwal approves Mukesh Goyal's name as Presiding Officer
MCD Mayor Election: Kejriwal approves Mukesh Goyal's name as Presiding Officer

महापौर का चुनाव 26 अप्रैल को होना है।

New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल को पीठासीन अधिकारी नामित करने की मंजूरी दी है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में बताया कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की फाइल उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास मंजूरी के लिए भेजी गयी है।

उन्होंने लिखा, ‘‘महापौर का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। पिछली परिपाटी के अनुसार मैंने वरिष्ठतम पार्षद मुकेश गोयल का नाम महापौर एवं उपमहापौर के चुनाव के सत्र की खातिर पीठासीन अधिकारी के रूप में मंजूर किया है। (मैंने) यह फाइल उपराज्यपाल के पास भेजी है। यह फैसला तबतक उपराज्यपाल पर बाध्यकारी है जबतक वह इस मामले को राष्ट्रपति के पास भेजने का फैसला नहीं करते।’’.

फरवरी में भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के सक्सेना के फैसले का आप ने जबर्दस्त विरोध किया था और फिर विवाद खड़ा हो गया था। महापौर पद के लिए चुनाव शर्मा ने आप पार्षदों और एमसीडी के नेताओं के विरोध के बीच कराया था। आप ने उपराज्यपाल द्वारा एमसीसी में 10 ‘एल्डरमैन’ (मनोनीत सदस्य) नियुक्त किये जाने का भी विरोध किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM