Delhi Viral Video: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में गिरी इमारत, Video हुआ viral

खबरे |

खबरे |

Delhi Viral Video: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में गिरी इमारत, Video हुआ viral
Published : Apr 21, 2024, 7:31 am IST
Updated : Apr 21, 2024, 7:41 am IST
SHARE ARTICLE
Building collapsed in Kalyanpuri area of ​​Delhi news in hindi
Building collapsed in Kalyanpuri area of ​​Delhi news in hindi

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Delhi Viral Video: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई। इस बीच आसपास के लोग भागते दिखाई दिए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जानकारी के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब इमारत गिरी तो लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

कालियापुरी के ब्लॉक-15 में मकान गिरने के मामले में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं इस मकान का मालिक अपने दो भाइयों और मां के साथ यहां रहता था। उन्होंने बताया कि यह तीन मंजिला मकान साढ़े 22 गज का है। नाली का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। नाले की खुदाई के कारण उन्होंने विरोध भी जताया था कि आठ से नौ फीट तक गड्ढा खोदने से घर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कल ये हादसा पेश आया।

करीब तीन बजे जैसे ही घर के पीछे से बकझक की आवाज आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास की दुकानों और घरों को खाली करा लिया और बैरिकेड्स लगा दिए। बैरिकेडिंग के एक घंटे के अंदर ही इमारत ढह गई। घर का सामान भी मलबे में तब्दील हो गया है। वहीं अब इस मामले में जांच की जा रही है।

 (For more news apart from Building collapsed in Kalyanpuri area of Delhi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: delhi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM