DU छात्र हत्याकांड: मामले में तीन और लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

DU छात्र हत्याकांड: मामले में तीन और लोग गिरफ्तार
Published : Jun 21, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Nikhil Chauhan
Nikhil Chauhan

इससे पहले, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र निखिल चौहान की हत्या मामले में एक नाबलिग समेत तीन और लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग के अलावा पकड़े गए दो अन्य संदिग्धों की पहचान यश (18) और तालीम (19) के रूप में की गई है, जो मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) के छात्र हैं।

इससे पहले, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक राहुल है, जो दिल्ली के बिंदापुर इलाके में रहता है और प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं, दूसरा आरोपी राहुल का दोस्त हारुन (19) है, जो जनकपुरी का निवासी है और एक टी-शर्ट फैक्टरी में काम करता है।

पीड़ित निखिल चौहान डीयू के मुक्त शिक्षा विद्यालय का छात्र था, जिसकी रविवार को यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी, क्योंकि उसने अन्य छात्र द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था।.

निखिल के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या पूर्वनियोजित साजिश थी, जिसके बाद पुलिस ने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साजिश के पहलू की पुष्टि की जाएगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM