दिल्ली पुलिस ने दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी अधिकारी को लिया हिरासत में

खबरे |

खबरे |

दिल्ली पुलिस ने दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी अधिकारी को लिया हिरासत में
Published : Aug 21, 2023, 4:06 pm IST
Updated : Aug 21, 2023, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी के निलंबन के आदेश दिए हैं।.

New Delhi:  पुलिस ने अपने दोस्त के नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने तथा उसे गर्भवती करने के आरोप में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को सोमवार को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। नाबालिग का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी के निलंबन के आदेश दिए हैं।. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल मामले की जांच के संबंध में बुराड़ी में आरोपी अधिकारी के घर पहुंचा। पीड़ित लड़की एक अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद से आरोपी और उसके परिवार के साथ रह रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि अधिकारी की पत्नी पर भी पीड़ित को गर्भपात के लिए दवाएं देने का आरोप लगाया गया है।

अपने अधिकारी के खिलाफ आरोप पर दिल्ली सरकार ने कहा, ‘‘अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM