एमसीडी चुनाव: आप ने शुरू किया ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान

खबरे |

खबरे |

एमसीडी चुनाव: आप ने शुरू किया ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान
Published : Nov 21, 2022, 12:08 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
MCD elections: AAP launches 'Kejriwal's government, Kejriwal's councilor' campaign
MCD elections: AAP launches 'Kejriwal's government, Kejriwal's councilor' campaign

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने MCD चुनाव को लेकर ‘‘लोगों को जागरूक’’ करने के लिए ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान की शुरुआत..

New Delhi : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर ‘‘लोगों को जागरूक’’ करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान की सोमवार को शुरुआत की। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने हमले जारी रखते हुए कहा कि उसके पास नगर निकाय के लिए ‘‘कोई दृष्टिकोण’’ नहीं है।

सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने नगर निगम में अपने पिछले 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया और उसके पास अगले पांच साल के लिए भी कोई दृष्टिकोण नहीं है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘ हालांकि हमारे पास नगर निकाय संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक दृष्टिकोण है। ‘आप’ यह चुनाव जीतने वाली है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके वार्ड में काम हो तो ‘आप’ का पार्षद चुनें क्योंकि अगर भाजपा का पार्षद होगा तो वह एमसीडी में ‘आप’ का शासन होने की वजह से काम में बाधा डालने की कोशिश करेगा।’’.

उन्होंने कहा, ‘‘ चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा के बजाय ‘आप’ को चुनने के लिए लोगों को जागरूक करने के वास्ते हमारा नया अभियान ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ शुरू किया गया है।’’

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं के पास इस चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है और वह केवल ‘‘ दिन-रात (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM