New Delhi : दिल्ली पुलिस ने 2,800 किलोग्राम मादक पदार्थ किया नष्ट

खबरे |

खबरे |

New Delhi : दिल्ली पुलिस ने 2,800 किलोग्राम मादक पदार्थ किया नष्ट
Published : Dec 21, 2022, 6:51 pm IST
Updated : Dec 21, 2022, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Delhi Police destroys 2,800 kg of drugs
New Delhi: Delhi Police destroys 2,800 kg of drugs

दिल्ली के निलोठी में जब मादक पदार्थ को नष्ट किया जा रहा था तब उस समय उपराज्यपाल वी के सक्सेना और दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा मौजूद थे।

New Delhi : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 2,800 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किया जिसे यहां एक अभियान के तहत जब्त किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक जब्त किये गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 1,513.05 करोड़ रुपये मूल्य थी।

दिल्ली के निलोठी में जब मादक पदार्थ को नष्ट किया जा रहा था तब उस समय उपराज्यपाल वी के सक्सेना और दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर से मादक पदार्थ की बुराई को खत्म करने के लिए केंद्र के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि नष्ट किये गए मादक पदार्थ में चार किलोग्राम केटामाइन, पांच किलोग्राम स्यूडोएफी, 26.161 किलोग्राम चरस, 3.4 ग्राम एलएसडी, 204 ग्राम कोकीन, 2,372.830 किलोग्राम गांजा, 213.697 किलोग्राम हेरोइन/स्मैक, 22.378 किलोग्राम कच्ची हेरोइन, पाकविल की 39 बोतलें, एडिसो केएन की 32 गोलियां और 238.652 किलोग्राम साइकोट्रोपिक पदार्थ शामिल हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM