निक्की यादव हत्याकांड: अदालत ने साहिल को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

खबरे |

खबरे |

निक्की यादव हत्याकांड: अदालत ने साहिल को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Published : Feb 22, 2023, 2:56 pm IST
Updated : Feb 22, 2023, 2:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Nikki Yadav murder case: Court sends Sahil to judicial custody for 12 days
Nikki Yadav murder case: Court sends Sahil to judicial custody for 12 days

साहिल ने यादव की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया था और ...

New Delhi: दिल्ली में एक अदालत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को एक फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को बुधवार को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।. मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने यह आदेश दिया।

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को साहिल की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी थी और पांच अन्य सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सभी आरोपियों को अब छह मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

साहिल ने यादव की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया था और वह एक अन्य युवती से शादी करने चला गया था। इस घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे’ को हुआ था।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें गहलोत के रिश्ते के दो भाई और दो मित्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि साहिल ने अक्टूबर 2020 में यादव से गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था और पीड़िता आरोपी पर विवाह को सामाजिक मंजूरी दिलाने के लिए दबाव बना रही थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM