एअर इंडिया स्टॉकहोम में फंसे यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान का परिचालन करेगी

खबरे |

खबरे |

एअर इंडिया स्टॉकहोम में फंसे यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान का परिचालन करेगी
Published : Feb 23, 2023, 3:47 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Air India to operate special flight to bring back stranded passengers in Stockholm
Air India to operate special flight to bring back stranded passengers in Stockholm

नेवार्क से दिल्ली आ रही उड़ान में आठ नवजात शिशुओं सहित 292 यात्री, चालक दल के 15 सदस्य और चार पायलट सवार थे।

New Delhi:  एअर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेवॉर्क से आने वाली उड़ान बुधवार को स्वीडन की राजधानी मोड़े जाने की वजह से वहां फंसे यात्रियों को लाने के लिए वह विशेष उड़ान का परिचालन स्टॉकहोम के लिए करेगी। उल्लेखनीय है कि नेवार्क से दिल्ली आ रहे विमान बोइंग 777-300 को बुधवार को इंजन से तेल का रिसाव होने की वजह से स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया था।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्टॉकहोम में फंसे यात्रियों को लाने के लिए बोइंग 777 विमान को अपराह्न करीब दो बजे मुंबई से रवाना किया जाएगा और वह भारतीय समयानुसार रात 11 बजे स्टॉकहोम पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि विशेष विमान स्टॉकहोम से भारतीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे उड़ान भरेगा और शुक्रवार सुबह भारतीय समयानुसार आठ बजे दिल्ली पहुंचेगा।

नेवार्क से दिल्ली आ रही उड़ान में आठ नवजात शिशुओं सहित 292 यात्री, चालक दल के 15 सदस्य और चार पायलट सवार थे। विमान की आपात लैंडिंग स्टॉकहोम के अर्लांडा हवाई अड्डे पर कराई गई। विमान सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरा था।

बुधवार देर रात एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि विमानन कंपनी स्वीडिश अधिकारियों से कुछ यात्रियों के लिए आव्रजन मंजूरी देने को लेकर चर्चा कर रही है जो अबतक हवाई अड्डे पर ही मौजूद हैं।

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव हो रहा था जिसकी वजह से उसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में विमान ने स्टॉकहोम में आपात लैंडिंग की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM