दिल्ली में सुबह घना कोहरा, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में सुबह घना कोहरा, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक
Published : Feb 23, 2023, 10:07 am IST
Updated : Feb 23, 2023, 10:07 am IST
SHARE ARTICLE
Dense fog in Delhi in the morning, minimum temperature three degrees above normal
Dense fog in Delhi in the morning, minimum temperature three degrees above normal

अधिकारी ने कहा, ‘‘हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया और बिहार एवं ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरा रहा।’’

New Delhi:  दिल्ली और इसके निकटवर्ती इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जो इस महीने में असामान्य बात है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट पालम वेधशाला में दृश्यता स्तर गिरकर 50 मीटर रह गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया और बिहार एवं ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरा रहा।’’

‘स्काईमेट वैदर’ में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना है। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवाती हवाओं के कारण गर्म एवं आर्द्र पूर्वी हवाओं और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का इस क्षेत्र में मेल हो रहा है। नमी और संघनन में वृद्धि के कारण कोहरा बन रहा है।’’

घना कोहरा इसलिए भी असामान्य है क्योंकि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा।  एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि यह तापमान अकसर मार्च के शुरुआती 15 दिन में देखा जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM