Arvind Kejriwal Message: जेल से अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आईं सुनीता केजरीवाल, 'जल्द आऊंगी बाहर, बेटे पर भरोसा...'

खबरे |

खबरे |

Arvind Kejriwal Message: जेल से अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आईं सुनीता केजरीवाल, 'जल्द आऊंगी बाहर, बेटे पर भरोसा...'
Published : Mar 23, 2024, 1:26 pm IST
Updated : Mar 27, 2024, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Sunita Kejriwal brought Arvind Kejriwal's message from jail News In Hindi
Sunita Kejriwal brought Arvind Kejriwal's message from jail News In Hindi

सुनीता केजरीवाल संदेश पढ़ते हुए कहा, "... आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है।

Sunita Kejriwal brought Arvind Kejriwal's message from jail News In Hindi: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने देश की जनता के नाम केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत हैं और उनके जीवन का हर पल देश के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बाहर आएंगे लेकिन उनकी अनुपस्थिति में समाज सेवा का काम नहीं रुकना चाहिए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता संदेश पढ़ते हुए कहा, "... आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे(अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है... मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ़्तारी मुझे अचंभित नहीं करती... 

आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है. पिछले जन्म में मैंने जरूर कोई पुण्य किए होंगे , जो मैं भारत जैसे माहान देश में पैदा हुआ. हमें मिलकर भारत को फिर से महान बनाना है.  हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है... भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमज़ोर कर रही हैं... हमें इन शक्तियों को हराना है...

वहीं भारत में ही ऐसे लोग है जो भारत के सच्चे देश भक्त हमें इन ताकतों को पहचानना है और इसके साथ जुड़ना है.  इन्हें और मजबूत करना है. 

उन्होंने आगे कहा- दिल्ली की मेरी मां -बहने सोच रही होंगी कि केजरीवा तो अंदर चला गया, पता नहीं अब 1000 रुपये मिलेंगे या नहीं. मेरी सभी माताओं और बहनों से अपील है कि आपने भाई और बेटे पर भरोसा रखो,  ऐसी कोई सलाखे नहीं बनी जो केरीवाल को अंदर रख सके. मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा..."

सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि जनसेवा के काम बंद नहीं होने चाहिए और बीजेपी के लोगों से नफरत नहीं करनी चाहिए, बीजेपी के लोग भी हमारे भाई-बहन हैं. मुझे जल्द वापस आना है। आपका अपना अरविंद! 

(For more news apart from Sunita Kejriwal brought Arvind Kejriwal's message from jail News In Hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM